Pages

Search This Blog

Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Tuesday, February 23, 2010

Rail Budget 2010-11 in Hindi

नई दिल्ली। यात्री किराए में कोई बदलाव ने होने और मालभाड़े को तर्कसंगत बनाए जाने की संभावनाओं के बीच अगले वित्तीय वर्ष [2010-11] के लिए रेल बजट बुधवार दोपहर को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस की नेता और रेलमंत्री ममता बनर्जी बतौर रेलमंत्री चौथी बार रेल बजट पेश करेगी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में यह उनका दूसरा रेल बजट होगा।

Friday, July 31, 2009

लव आज कल

पिछले कुछ सालों में जिन युवा फिल्मकारों ने फिल्मों से अपनी खास पहचान बनायी है, उनमें इम्तियाज अली भी हैं। इम्तियाज की खासियत है कि वे शुद्ध रोमांटिक फिल्में बनाते हैं। दूसरे युवा फिल्मकारों की तरह ही वे भी अपनी फिल्मों में कुछ खोजते और पाते नजर आते हैं। उन्हें रोमांस, प्यार, इश्क, मोहब्बत के पहलुओं को छूना और दिखाना अच्छा लगता है। इम्तियाज अली की फिल्म है लव आज कल।

लव आज कल 1965 और 2009 के किरदारों के जरिए प्यार के बदले स्वरूप को दिखाने का सिनेमाई प्रयास है। इसमें 2009 की जोड़ी जय (सैफ अली खान) और मीरा (दीपिका पादुकोण) हैं। वे एक-दूसरे से भरपूर प्यार करते हैं। साथ रहते हैं, लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहते हैं। इन प्रेमियों के लिए दुनियावी और व्यावहारिक होना जरूरी है। वे मानते हैं कि हीर-रांझा और रोमियो-जूलियट की प्रेम कहानियां किताबों में ही मिलती हैं। दूसरी तरफ वीर सिंह (ऋषि कपूर) हैं। हरलीन (नीतू सिंह) को देखते ही उन पर बिजली से गिरती है और वे उसके प्यार में रोशन हो उठते हैं। जय और वीरू एक-दूसरे के प्यार को समझने की कोशिश में यह बता जाते हैं कि प्यार में होने का एहसास हर समय एक सा ही रहता है।

इस फिल्म में और भी खूबसूरत लमहे और प्रसंगहै। सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण तो फिल्म का आकर्षण हैं ही। जब वी मेट से इम्तियाज अली के प्रशंसक बने दर्शक रोमांटिक फिल्म की उम्मीद में हैं।

Monday, July 20, 2009

मैरीकाम को राजीव गांधी खेल रत्न!

नई दिल्ली। चार बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकाम को देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न मिलना तय है। पुरस्कार चयन समिति ने सोमवार को सर्वसम्मति से उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना। जबकि सहायक राष्ट्रीय मुक्केबाजी कोच जयदेव बिष्ट को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

एक शीर्ष अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'समिति ने मैरीकाम के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। इस संबंध में खेल मंत्रालय से सिफारिश की गई है जो इसे जल्द ही मंजूर दे देगा।' अधिकारी ने बताया कि बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर कुमार के नाम पर भी चर्चा की गई लेकिन समिति ने आखिर में मैरीकाम के नाम पर मुहर लगाई।

उन्होंने कहा, 'विजेंदर और कुश्ती में ओलंपिक कांस्य जीतने वाले सुशील कुमार के नाम पर भी चर्चा हुई लेकिन बाद में मैरीकाम को ही पुरस्कार देने का फैसला किया गया।' दो बच्चों की मां 25 वर्षीय मैरीकाम ने अब तक हुई पांचों विश्व चैंपियनशिप में पदक जीते। उन्होंने पिछले साल चीन में लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक जीता था। अधिकारी ने बताया कि मैरीकाम के अलावा एक अन्य महिला मुक्केबाज और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली एल सरिता देवी [52 किग्रा] को 2008 के अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सहायक राष्ट्रीय मुक्केबाजी कोच जयदेव बिष्ट को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड [बीसीसीआई] ने दुनिया में नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज गौतम गंभीर और महिला टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की है। अर्जुन पुरस्कार के लिए जिन अन्य खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की गई है उनमें भारतीय फुटबाल टीम के डिफेंडर्स महेश गवली और दीपक मंडल तथा मिडफील्डर क्लाइमेक्स लारेन्स का नाम शामिल है।

पूर्व एशियाई शतरंज चैंपियन तानिया सचदेव और युवा ग्रैंडमास्टर परिमार्जन नेगी के नाम की भी सिफारिश की गई है। डबल ट्रैप निशानेबाज रंजन सोंढ़ी सहित तीन निशानेबाजों के नाम पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं। एथलेटिक्स में चक्का फेंक की एथलीट कृष्णा पूनिया और 800 मीटर की धाविका सिनिमोल पाउलोज दावेदार हैं। खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार चयन समिति की अध्यक्ष पूर्व टेबल टेनिस राष्ट्रीय चैंपियन इंदु पुरी हैं जबकि द्रोणाचार्य पुरस्कार समिति के अध्यक्ष जी एस रंधावा हैं।

दुनिया में आने से पहले ही आ जाती है बुद्धि

वाशिंगटन। महाभारत में अभिमन्यु का जिक्र है, जिन्होंने गर्भ में ही चक्रव्यूह भेदने की कला सीखी थी। हाल में एक अध्ययन के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि शिशु के जन्म लेने से पहले ही उसमें बुद्धिमत्ता विकसित हो जाती है।

पर्थ के तेलेथान इंस्टीट्यूट फार चाइल्ड हेल्थ रिसर्च ने इस बारे में अध्ययन किया है। जिसमें बताया गया है कि जिन बच्चों का गर्भ में अच्छा विकास होता है वे प्राथमिक स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अध्ययन में मां के गर्भ में शिशु के स्वस्थ विकास और प्राथमिक स्कूल में उसकी गणना क्षमता व शैक्षिक दक्षता के बीच सीधा संबंध पाया गया है।

'अमेरिकन जर्नल आफ एपिडिमियोलाजी' में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि भू्रण का स्वस्थ विकास न केवल स्कूल में बच्चे के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है बल्कि सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों से आने वाले बच्चों को भी शैक्षिक दृष्टि से मजबूत बनाता है।

इस रिपोर्ट की सह लेखिका प्रोफेसर फियोना स्टैनली ने कहा, ''पहली बार हमने जन्म और शैक्षिक जानकारी के बीच संबंध कायम कर पाने में सफलता पाई है। हमने ऐसे कुछ कारकों का पता लगाया है जो शैक्षिक सफलता से जुड़े हैं।'' दरअसल इस अध्ययन के नतीजे 55,000 से अधिक बच्चों से पूछे गए सवालों पर आधारित हैं।

Thursday, July 9, 2009

गुजरात में जहरीली शराब से अब तक 74 मरे

अहमदाबाद शहर में पिछले 72 घंटों में जहरीली शराब का अपना तांडव जारी है। जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या 74 तक पहुंच गई है। ओढ़व और दूसरे कई अन्य इलाकों में इसका प्रभाव है और बढ़ी संख्या में मजदूरों की मौत जहरीली शराब के सेवन से हुई है। गुरुवार को कुल संख्या 74 तक पहुंच गई है। गुजरात विधानसभा में इस मसले पर हुए जोरदार हंगामे के बाद कांग्रेस के सभी विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।

मंगलवार को :17

मंगलवार को 17 लोग मारे गए थे। दो दिनों में जहरीली शराब ने कुल 43 लोगों को अपना शिकार बनाया है।

बुधवार को : 26

बुधवार को शहर के ओढ़व सहित कई क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से 26 और लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक बीमार हैं।

कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड

सूत्रों के मुताबिक, इन घटनाओं के कारण विपक्ष के निशाने पर आई गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार ने संबंधित क्षेत्रों के दो एसीपी व चार पुलिस इंस्पेक्टर निलंबित कर दिए हैं। घटना के विरोध में बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे।

ओढ़व और दूसरे इलाकों में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे भी लगाए। वीरवार को भी कई क्षेत्रों में बंद का आह्वान किया गया है। प्रदेश की विधानसभा में भी शराब कांड छाया रहा।

लोगों के मारे जाने के मामले को लेकर विपक्षी दल और सत्तारूढ़ दल में तनातनी जारी है। विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार के ढीले रवैये के कारण गुजरात में शराब का अवैध कारोबार पनप रहा है।